चंडीगढ़/ मनोज कुमार शास्त्री आर्य समाज सेक्टर 7 बी के पुरोहित, वैदिक उपदेशक एवं धर्माचार्य नियुक्त – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ मनोज कुमार शास्त्री आर्य समाज सेक्टर 7 बी के पुरोहित, वैदिक उपदेशक एवं धर्माचार्य नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : आर्य समाज सेक्टर 7 बी चंडीगढ़ में मनोज कुमार शास्त्री पुरोहित, वैदिक उपदेशक एवं धर्माचार्य नियुक्त हुए हैं। मनोज कुमार शास्त्री श्री गुरु विरजानंद गुरुकुल करतारपुर, जालंधर पंजाब से स्नातक हैं। इन्होंने देश- विदेश में वैदिक धर्म के प्रचारक के रूप में कार्य किया है। इन्होंने आर्य समाज सिंगापुर में धर्माचार्य के रूप में चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। वैदिक धर्म के निष्ठावान और महर्षि दयानंद के अनुयायी एवं आर्य सिद्धांतों के मर्मज्ञ हैं। इन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, विदेशों जैसे कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड इंडोनेशिया जैसे देशों में भी वैदिक धर्म व आर्य समाज का प्रचार प्रसार किया है।

आर्य समाज के प्रधान रविन्द्र तलवाड़ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति संस्कार, यज्ञ, उपदेश आदि वैदिक संस्कारों के लिए आर्य समाज सेक्टर 7 बी, चंडीगढ़ में संपर्क कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!