चंडीगढ़/ विकास कार्यों में धांधली को लेकर कांग्रेस ने रामदरबार में सडक़ जाम कर किया प्रदर्शन – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ विकास कार्यों में धांधली को लेकर कांग्रेस ने रामदरबार में सडक़ जाम कर किया प्रदर्शन

😊 Please Share This News 😊
✍️ सोहन रावत, चंडीगढ़

कांग्रेस नेताओं ने सडक़, फूटपॉथ एवं अन्य विकास कार्यों में भाजपा पार्षद पर भ्रष्टाचार के लगाएं आरोप

कांग्रेस का प्रदर्शन: रोड़ के साथ फुटपाथ भी बनाये, ताकि पैदल चलने वालों को भी मिले राहत

चंडीगढ़ : हल्लोमाजरा से रामदरबार को आने वाले मुख्य सडक़ मार्ग को बनाने में हो रही धांधली को लेकर कांग्रेस ने वीरवार को भाजपा पार्षद भरत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास, पार्षद सतीश कैथ व पूर्वांचल सेल, कांग्रेस के चेयरमैन रमेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा सडक़ को चौड़ा करने का प्रस्ताव है लेकिन भाजपा पार्षद भरत कुमार दुकानदारों से साठगांठ कर कई जगहों सडक़ों कम चौड़ा करवाने में लगे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सडक़ पहले ही तंग है ऊपर से सडक़ों किनारे बने फूटपाथ को दूकानदार दबा के बैठ गए है। जिससे सडक़ पर चलने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने आप को देश भक्त कहती है लेकिन आर्मी ट्रांजिट कैंप के सामने बनने वाली सडक़ में धांधली कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। उन्हें अपने पद से इस्तिफा दे देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें भरत कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। रामदरबार में बनीं सडक़ें, फूटपाथों, पानी की पाईपों को बिछाने से लेकर तमाम सभी विकास कार्यों की जांच करवाई जाएं तो सभी की भ्रष्टाचार के मामले सामने आ जाएंगे क्योंकि सभी विकास कार्यों में मानकों की धज्जियां उडाई गई हंै।

रमेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान नगर निगम एसडीओ राजदीप एवं जेई सुरेश कुमार पहुंचे और विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं से सडक़ों एवं फूटपाथों को मानकों के हिसाब से बनवाने का पूरा आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया।

इस रोष प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मुकेश राय, बीएन दास, बनारसी दास, ज्वाला सिंह, चौधरी ताराचंद, सुभाष पाल, मेघा कल्याण, हरीजी शर्मा, राम स्वरूप, अखिलेश ठाकूर, सीता राम बावरियां, अनिल गोयल, ब्रिजेश, मुकेश प्रताप सिंह नरेन्द्र राजभर, सतपाल साहनी, विश्वेश्वर दास, मनोज पवार, मनोज गर्ग व भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!