चंडीगढ़/ रामकृष्ण मिशन ने धूमधाम से मनाई स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 186वीं जयंती – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ रामकृष्ण मिशन ने धूमधाम से मनाई स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 186वीं जयंती

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संस्था रामकृष्ण मिशन, चण्डीगढ़ ने सेक्टर 47 चंडीगढ़ स्थित कालीबाड़ी में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 186वीं जयंती कालीबाड़ी दुर्गा मंडप पर धूमधाम से मनाई।

इस अवसर पर एक भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन, चंडीगढ़ के सचिव आत्मजनानंद, राजस्थान क्षेत्र के सचिव द्वारकाशनंद की अनुग्रहपूर्ण उपस्थिति में हुआ व इनके वचनों द्वारा भक्तों की आत्मा को आलोकित किया गया।

कार्यक्रम में भक्ति संगीत राजाचैटर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। देबंजन हलदर और ध्रुव कुमार शर्मा द्वारा मशहूर भजन ‘पायोजी मैंने राम रतन धन पायो’ एवं कालीबाड़ी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। एक कविता ठाकुर रामकृष्ण के जीवन पर आधारित काकोली भट्टाचार्य एवं काजल चटर्जी द्वारा सुनाई गई।

श्रुति नाटक भाबनी पाल और सुमिता दत्त द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसका संगीत राजीव मैनन और आकाश मुखर्जी ने दिया।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कालीबाड़ी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर किया गया । कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था को स्वामी विवेकानंद का ब्रोंज स्टैचू कालीबाड़ी एवं बांगिया संस्कृति समिलनी द्वारा प्रस्तुत करके धन्यवाद किया गया।

यह पूरा कार्यक्रम कालीबाड़ी चंडीगढ़ की कल्चरल इंचार्ज अमृता गांगुली की परिकल्पना और मौलिक विचारों द्वारा आयोजित हुआ। इसके पश्चात कालीबाड़ी दुर्गा मंडप पर महाभोग प्रसाद का वितरण हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!