News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ कई फेडरेशनों के गठबंधन के बाद “संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ,यू.टी एवं एम.सी” का हुआ गठन

: न्यूज़ डेस्क :

चंडीगढ़ : यूटी एंड एमसी के छह प्रमुख कर्मचारी संघों ने मिलकर दर्जनों विभागीय यूनियनों के मदद से इस महागठबंधन का गठन किया, जिसका नाम संयुक्त कर्मचारी मोर्चा रखा गया। संगठनों के इस संगम में कर्मचारियों की आम मांगों पर संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ने वाले प्रमुख संघ हैं 1.फैडरेशन आफ वर्कर्स एवं एम्प्लाइज, यू.टी एंड एम सी चंडीगढ़ 2. चंडीगढ़ यूटी सबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन 3. यू.टी. एस.एस. फेडरेशन, यूटी और एमसी चंडीगढ़ 4.जवाइंट एक्शन कमेटी,यूटी एवं एमसी 5 चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन यू.टी. चंडीगढ़ और 6. आल काटरैकचुअल कर्मचारी संघ, यू.टी.,चंडीगढ़ ।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यूटी और एमसी चंडीगढ़ के गठन का अंतिम निर्णय 17.03.2021 को हुई बैठक में लिया गया था, जिसमें 18 सदस्यों की समिति की घोषणा की गई थी, जिसमें कार्यसमिति के संयोजकों में गोपाल दत्त जोशी, सुखबीर सिंह, राजिंदर कुमार, अश्वनी कुमार, राजिंदर कुमार, बलविंदर सिंह, बिपिन शेर सिंह को कन्वीनर चुना गया ।

कार्यसमिति का समर्थन करने के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति के अन्य 12 सदस्यों में रघबीर चंद,राजिंदर कटोच ,रंजीत मिश्रा, डबकेश कुमार, रणबीर राणा, धर्मेंद्र राही, राजिंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, सुरमुख सिंह, राजा राम वर्मा, अशोक कुमार, जनार्दन यादव आदि बनाए गए ।

संयुक्ता मोर्चा ने अपनी बैठक में कर्मचारियों की संयुक्त मांगों पर चर्चा की जिसमें अनुबंधित कर्मचारियों के नियमितीकरण और आऊटसोरसिंग वरकरस के लिए समान काम समान ,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए GeM पोर्टल में मौजूदा श्रमिकों को न निकालना, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य, परिवहन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक, मृतक कर्मचारियों के अगले परिजनों को पंजाब पैटर्न पर 5% सीलिंग खत्म करके नौकरी, खाली पदों को भरने, डीए और डीसी की दरों में वृद्धि, घरों के आवास के सफल उम्मीदवारों को आवास के आवंटन, भारत सरकार की अधिसूचना 13.1.92 के अनुसार पंजाब राज्य के सभी रूल लागू करना ।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा,यू.टी एवं एम.सी चंडीगढ़ ने करमचारियों की इन संयुक्त मांगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन व एम सी अथारिटी के विरुद्ध संघर्ष व जंग की घोषणा की है ।