चंडीगढ़/ निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का 24 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा पुनः आगमन – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का 24 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा पुनः आगमन

😊 Please Share This News 😊

चंडीगढ़ : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का चण्डीगढ़ की धरा पर 24 सितंबर को पुनः आगमन होने जा रहा है। उस दिन एक विशाल निरंकारी संत समागम मेला ग्राउंड़, सैक्टर 34-ए में आयोजित होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज ओ पी निरंकारी जी ने बताया कि मेला ग्राउंड़ में संत निरंकारी मिशन के सेवादल के सदस्य एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी सेवाओं में लगे हुए है। उन्होंने आगे बताया कि संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिकता का मिशन है और निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निरंकार प्रभु की जानकारी प्राप्त कर जाति पाति तथा ऊंच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है। जब इंसान को ब्रह्मज्ञान के द्वारा अपने मूल रूप परमात्मा की पहचान हो जाती है तब उसको हर ज़र्रे तथा हर प्राणी में प्रभु निरंकार का अहसास होने लगता है तो उसमें स्वयंमेव ही सदगुणों का विकास हो जाता है। फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को भी हम सहज में निभा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि निरंकारी मिशन अध्यात्मिकता के साथ साथ समाज के कार्य जिनमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, कुदरती आपदाओं के समय राहत शिविर, पौधारोपण आदि समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। इस संत समागम में चंडीगढ़ ,मोहाली, पंचकुला और पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!