चंडीगढ़/ चंडीगढ़ में में ही बचपन से अब तक का जीवन व्यतीत करने के कारण मैं चंडीगढ़ को बेहतर समझ सकती हूँ : डॉ. संधू – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ चंडीगढ़ में में ही बचपन से अब तक का जीवन व्यतीत करने के कारण मैं चंडीगढ़ को बेहतर समझ सकती हूँ : डॉ. संधू

😊 Please Share This News 😊

चंडीगढ़ को धरातल पर स्मार्ट बनाने के लिए पत्रकारों के माँगें सुझाव

चंडीगढ़ : क्षेत्र की प्रसिद्ध समाजसेवी व गुरुगोविन्द सिंह कॉलेज की प्रोफेसर, डॉ. संदीप संधू ने कहा कि वह चंडीगढ़ में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। शहर की गलियों में खेल-कूद कर बड़ी हुई हैं और यहीं के सरकारी स्कूलों में पढ़ी हैं। शहर की समस्याओं को उनसे बेहतर और कौन जान सकता है।

पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में, डॉ. संधू ने कहा कि मेरा बचपन यहीं बीता है, इसलिए इस शहर की समस्याएं और मुद्दे उनसे छिपे नहीं हैं। वह जानती हैं कि शहर की समस्याओं को किस तरह से हल किया जा सकता है और यहां का जीवन बेहतर कैसे किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. संधू आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट से अपनी दावेदारी पेश करने की इच्छुक हैं। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत इसी संदर्भ में रखी गई थी। साथ ही साथ उन्होंने चंडीगढ़ को धरातल पर स्मार्ट बनाने के लिए पत्रकारों के विचार भी लिए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!